चण्डीगढ़ / IAS पोपली के घर से साढ़े 12 किलो सोना मिला:एक किलो वाली गोल्ड की 9 ईंटे, 49 बिस्कुट, चांदी की 3 इंटें और 3.50 लाख कैश बरामदगी
पंजाब में करप्शन केस में पकड़े गए IAS अफसर संजय पोपली के घर से साढ़े 12 किलो सोना बरामद हुआ है।
पोपली के घर से सोने की एक किलो वाली 9 ईंटें, सोने के 3.16 किलो के 49 बिस्कुट और 356 ग्राम के 12 सोने के सिक्के मिले हैं। इसके अलावा चांदी की एक-एक किलो की 3 ईंटें भी मिली हैं। चांदी के 10-10 ग्राम के सिक्के भी बरामद हुए हैं।