नोहर
बीती रात तूफानी आंधी के बाद आई बरसात से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बरसात झुलस रही फसलों के लिए अमृत तुल्य साबित होगी। बीती रात 12 बजे से आधे घंटे तक आंधी चली। उसके बाद तेज हवा के साथ बरसात शुरु हुई। सुबह तक रुक रुक कर बरसात होती रही। आंधी से घरों में मिट्टी के ढेर लग गए और जगह जगह पेड़, बिजली के तार टूट गये। शनिवार दिन भर आसमान में बरसात की बादल छाए हुए थे दोपहर को एक बार फिर झमाझम हुई। नोहर,फेफाना, चारणवासी,जसाना, रतनपुरा,परलीका में तीन से चार अंगुल बरसात के समाचार मिले है।
फसलों को मिला जीवनदान

हनुमानगढ़. जिले में बरसात होने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। शनिवार सुबह बूंदाबांदी का दौर चलने से मौसम सुहाना बन गया। ठंडी हवा की बयारों ने लोगों को तपती गर्मी से राहत दिलाई। इस वर्षा से खरीफ फसलों को जीवनदान मिल गया है। खासतौर पर नरमा-कपास की फसल के लिए इस बरसात को किसान अमृत के समान बता रहे हैं।