9 C
London
Saturday, April 1, 2023

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में पुणे पुलिस को बड़ी कामयाबी, शूटर संतोष जाधव हिरासत में शार्प शूटर जाधव और सूर्यवंशी गुजरात से गिरफ्तार ; महाराष्ट्र पुलिस बोली- लॉरेंस और सिंगर के मर्डर से लिंक खंगाल रहे

- Advertisement -
- Advertisement -

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में महाराष्ट्र के पुणे का शार्प शूटर संतोष जाधव गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे गुजरात के कच्छ से साथी नवनाथ सूर्यवंशी के साथ पकड़ा गया। पुणे पुलिस की टीम को यह कामयाबी मिली। दोनों को 20 जून तक रिमांड पर लिया गया है।

चार शूटरों की पहचान का दावा, दिल्ली पुलिस को होड़ में आगे निकलने की ज़िद   (फाइल फोटो)

संतोष जाधव कुख्यात गैंगस्टर अरुण गवली गैंग का गुर्गा है। संतोष जाधव और नवनाथ सूर्यवंशी को दिल्ली पुलिस ने मूसेवाला की किलिंग में शामिल बताया था। जिसके बाद दोनों की तलाश की जा रही थी। फिलहाल उसे 2021 में दर्ज पुणे के एक मर्डर केस में पकड़ा गया है।

 

महाराष्ट्र के ADGP लॉ एंड ऑर्डर कुलवंत कुमार सारंगल ने कहा कि गैंगस्टर लॉरेंस गैंग से इन दोनों के लिंक के बारे में जांच की जा रही है। इनका मर्डर से लिंक है या नहीं, इसकी भी हम जांच करेंगे।

संतोष जाधव और नवनाथ सूर्यवंशी से पूछताछ के लिए पंजाब पुलिस की टीम पुणे रवाना हो रही है।

पंजाब पुलिस की एक टीम पहले ही वहां सौरव महाकाल से पूछताछ के लिए पहुंची हुई है।

8 संदिग्ध शार्प शूटर्स में से 3 पकड़े गए

इस मामले में पुलिस ने 8 संदिग्ध शार्प शूटर्स की लिस्ट जारी की थी। जिनमें से पुणे का सौरव महाकाल, संतोष जाधव और बठिंडा का हरकमल रानू शामिल है। हरकमल रानू को पंजाब पुलिस नशेड़ी बताकर मूसेवाला की हत्या में शामिल होने से इनकार कर चुकी है। वहीं सौरव महाकाल के हत्या में शामिल होने से दिल्ली पुलिस इनकार कर चुकी है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here