11.5 C
London
Thursday, March 23, 2023

लोकपाल ने किया ग्राम पंचायत मलवानी में सामाजिक अंकेक्षण कार्य का निरीक्षण

- Advertisement -
- Advertisement -

जयलाल वर्मा
चारणवासी.जिला लोकपाल विनोद जांगिड़ ने रविवार को ग्राम पंचायत मलवानी में सामाजिक अंकेक्षण कार्य का निरीक्षण किया | लोकपाल विनोद जांगिड़ ने राजीव गांधी सेवा केन्द्र में वीडीओ व कनिष्ठ सहायक एवं अंकेक्षण दल के साथ बैठक की | बैठक में लोकपाल ने मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के बारे में चर्चा करते हुए वीडीओ एवं कनिष्ठ सहायक को अधिकाधिक मनरेगा के तहत श्रमिकों को 100 दिवस पूर्ण करवाकर 25 दिवस का अतिरिक्त रोजगार दिलवाने के निर्देश दिए | जांगिड़ ने कहा की सामाजिक अंकेक्षण एक विधिक रुप से अनिवार्य प्रक्रिया है, जहां संभावित तथा विधिक लाभार्थी किसी कार्यक्रम के क्रियान्वयन का मूल्यांकन करते हैं तथा इस प्रयोजनार्थ अधिकारिक  रिकॉर्ड से जमीनी वास्तविकता की तुलना की जाती है। सामाजिक अंकेक्षण सरकार व नौकरशाही को जनता के प्रति अधिक जवाबदेह बनाता है और भ्रष्टाचार को कम करने में सहायता करता है। लोकपाल ने इण्टरलॉक सड़क व सोखता गड्डा एवं अमृत सरोवर का भी निरीक्षण किया | इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि विकास सहारण, वीडीओ विवेक श्योराण, कनिष्ठ सहायक अशोक महला, देवेन्द्र झोरड़ आदी मौजूद रहे |

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here