11.5 C
London
Thursday, March 23, 2023

शहादत: पीलीमंदोरी का जवान मनोज देश के लिए हुआ शहीद पिछले एक माह में गांव के दो जवान शहीद पिछले माह सिक्कम में विकास शहीद हुआ था

- Advertisement -
- Advertisement -

फतेहाबाद जिले के गांंव पीलीमंदोरी में पिछले माह देश के लिए जवान देश के लिए शहीद हो गया था। गांव का एक और जवान असम में ड्यूटी के दौरान जवान देश के लिए शहीद हो गया है। गांव का जवान मनोज कुमार देश के लिए शहीद हुआ है। जवान गांव में एक माह पूर्व ही अवकाश पर आया हुआ था। १८ दिसंबर को अवकाश से वापस ड्यूटी पर लौटा था।

गांव में शौक़ की लहर

 

गांव में रविवार शाम को जैसे ही मनोज कुमार के शहीद होने की सूचना मिली। तो पुरे गांव में शौक़ की लहर दौड़ गई। गांव में उनके परिवार के पास पहुंच गये। गौरतलब है कि गांव में पिछले माह सिक्कम के अंदर विकास शहीद हो गया था।

राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम सम्मान-

शहीद मनोज कुमार का असम से पार्थिक शरीर गांव में लाया जाएगा। गांव में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा। एक माह में गांव का दूसरा जवान देश के लिए शहीद हुआ है। क्षेत्र में इसकी सूचना वायरल हुई। सबकी आंखे नम हो गई।

मनोज कुमार असम के गुवाहाटी में तैनात थे। रविवार सुबह वह अपने केबिन में पड़े मिले। जिसके बाद अन्य सेना के जवान उन्हें तुरंत ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

2011 में सेना में हुए थे भर्ती मनोज कुमार –

मनोज कुमार का जन्म 2 अक्टूबर 1993 को हुआ था। साल 2011 में मनोज फौज में भर्ती हुए थे। उनकी शादी 11 दिसंबर 2018 को सूली खेड़ा में मंजू बाला से हुई थी।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here