8.7 C
London
Friday, March 24, 2023

यूपी में भारत जोड़ो यात्रा को भव्य बनाने में लगे वरिष्ठ कांग्रेसी

- Advertisement -
- Advertisement -

पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद के अध्यक्षता में आज गुरूवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर उच्चस्तरीय बैठक होगी। जिसमे इस विषय पर कांग्रेसी चर्चा करेंगे की किस प्रकाश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा को उत्तर प्रदेश में ऐतिहासिक बनाया जाए। इसके साथ ही यात्रा को लेकर अभी तक जो भी तैयारियां हुई हैं उसका भी मुआयना किया जाएगा। गौरतलब है की राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक निकल रही है और कोंग्रेसियों का यह दावा है की राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा से सम्पूर्ण भारत में कांग्रेस पार्टी के जनाधार में काफी मात्रा में वृद्धि हो रही है। उनका कहना है की हर धर्म, जाति और  समुदाय के लोग इस यात्रा के कारन कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। जहाँ जहाँ से यह यात्रा जह गुजर रही है, वहां एक अलग ही छाप छोड़ रही है। उत्तर प्रदेश की सीमा में भारत जोड़ो यात्रा का प्रवेश 3 जनवरी को दिल्ली से होगा। यहाँ यात्रा गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बड़ौत और बागपत होते हुए हरियाणा राज्य के पानीपत शहर में प्रवेश करेगी। कांग्रेस पार्टी द्वारा यह अनुमान लगाया जा रहा है की उत्तर प्रदेश में यात्रा यह दूरी करीब 4-5 दिनों में पूरी करेगी।

कांग्रेस पार्टी द्वारा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में जो लोग शामिल होना चाहते हैं उनसे ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। इसके अलावा उनसे यह भी पूछा जा रहा है कि वे यात्रा में यात्री की तरह शामिल होना चाहते है या फिर वालंटियर की तरह । इसके साथ साथ यात्रा में शामिल होने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अधिकृत मोबाइल नंबर 9899102102 भी जारी किया है, जिस पर कोई भी इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बन सकता हैं। राहुल गाँधी की इस यात्रा को उत्तर प्रदेश में सफल बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष बृज लाल खाबरी के अलावा प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत सभी प्रांतीय अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान चला रहे हैं।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here