11.5 C
London
Thursday, March 23, 2023

भारत-पाकिस्तान के युद्ध में हिस्सा लेने वाले भैरों सिंह राठौड़ का निधन , बॉर्डर फिल्म में सुनील शेट्टी ने निभाया था किरदार

- Advertisement -
- Advertisement -

1971 की लड़ाई के नायक भैरों सिंह राठौड़ को सीने में दर्द और बुखार के चलते जोधपुर एम्स में भर्ती कराया गया था। भैरों साल 1987 में BSF से रिटायर्ड हुए थे, वे भारत-पाकिस्तान के युद्ध में हिस्सा लिए थे।

जोधपुर एम्स अस्पताल में सीने में दर्द और बुखार के चलते उन्हें भर्ती कराया गया था। भैरो सिंह साल 1987 में बीएसएफ से रिटायर्ड हुए थे। भैरों सिंह ने भारत और पाकिस्तान के युद्ध में हिस्सा लिया था। साल 1971 में युद्ध के दौरान भैरों सिंह लोंगेवाला में पोस्टेड थे। भैरो सिंह को सेना मेडल से सम्मानित किया गया था।

फिल्म बॉर्डर में उन्हीं के शौर्य को प्रदर्शित किया गया था।

आपको बता दें, राजस्थान की लोंगेवाला चौकी पर उनके द्वारा प्रदर्शित किए गए पराक्रम को फिल्म बॉर्डर में प्रदर्शित किया गया था। राठौड़ के बेटे सवाई सिंह ने पीटीआई को बताया था कि उनके पिता को युद्ध की 51वीं वर्षगांठ से दो दिन पहले

असाधारण वीरता दिखाने वाले भारत मां के इस सपूत के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया है.

14 दिसंबर को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जोधपुर में भर्ती कराया गया, जब उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया और उनके शरीर के अंग पैरालिसिस से प्रभावित जैसे प्रतीत हुए।

पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘नायक (रिटायर्ड) भैरों सिंह जी को हमारे राष्ट्र के लिए उनकी सेवा को लेकर याद किया जाएगा. उन्होंने हमारे देश के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ पर अदम्य साहस दिखाया. उनके निधन से दुखी हूं. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं. ओम शांति.’

पार्थिव शरीर को जोधपुर में बीएसएफ के एक प्रशिक्षण केंद्र में ले जाया गया है,

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा कि भैरों सिंह राठौड़ के पार्थिव शरीर को जोधपुर में बीएसएफ के एक प्रशिक्षण केंद्र में ले जाया गया है, जहां मंगलवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी, जिसके बाद उनके गांव में पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी भैरों सिंह राठौड़ के निधन पर शोक जताया है. शेट्टी ने ट्वीट में कहा, ‘नायक भैरों सिंह जी की आत्मा को शांति मिले. परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं.’।

 

 

 

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here