हमारी त्वचा बहुत ज्यादा नाजुक होती है। त्वचा पर ग्लो लाने के लिए हम बहुत से ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं। लेकिन नेचुरल चीजों का भी उपयोग किया जा सकता है। संतरे का उपयोग हम खाने के लिए करते हैं। यह विटामिन सी से भरपूर होता है। इससे हमारी रोगप्रतिकारक क्षमता बढ़ती है। लेकिन संतरे के छिलके भी बहुत ज्यादा उपयोगी होते हैं। इसका इस्तेमाल त्वचा के लिए किया जा सकता है। आज हम आपको संतरे के छिलके के उपयोग के बारे में बताएंगे। अगर आप चाहें तो संतरे के छिलकों को सुखा लें। उसके बाद उसका एक पाउडर बना लें। अब इस पाउडर का उपयोग स्क्रब के तौर पर किया जा सकता है। इसके अलावा संतरे के छिलकों से बने फेस पैक का भी उपयोग किया जा सकता है।
संतरे के छिलके निकाल लें। अब पपीते के थोड़े टुकड़े काट लें। दोनों चीजों को क्रश करके एक अच्छा सा मिश्रण बना लें। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। लगाने के बाद 20 मिनट तक रहने दें। उसके बाद आप चेहरे को धो लें। इस खास उपाय से आपके चेहरे पर ग्लो आएगा। इस उपाय को आप हफ्ते में एक बार जरूर करें। अगर आप अपनी त्वचा की टैनिंग को दूर करना चाहते हैं तो इसके लिए संतरे के पाउडर के साथ टमाटर का इस्तेमाल करें। टमाटर का रस निकालें और उस में संतरे का पाउडर ऐड करें। अब दोनों चीजों को मिक्स करके चेहरे पर मसाज करें। 5 मिनट मसाज करने के बाद इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद चेहरे को धो लें। इस खास उपाय से चेहरे का कालापन दूर होता है।
दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे लाइक करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -