दिल्ली की श्रृद्धा के केस ने पूरे भारत को चौंका दिया था। अभी तक भी इस केस से जुड़े कई बड़े पहलू लगातार सामने आ रहे हैं। इस हत्याकांड को जयपुर के अनुज ने बारीकी से स्टडी किया और उसके बाद अपनी ताई को इसी तरह से मौत दी। ताई का कसूर सिर्फ इतना था कि वह अनुज को अपने बेटे की तरह मानती थी और वह गलत रास्ते पर नहीं चला जाए इस कारण उसे बार बार टोकती थी। यही बार बार टोकना अनुज को बर्दाश्त नहीं था और इसीलिए अनुज ने अपनी ताई को जघन्य मौत दी।
- Advertisement -
- Advertisement -
पुलिस ने जब अनुज को अरेस्ट किया और उससे पूछताछ की तो पुलिस भी चौंक गई। अनुज ने पुलिस को बताया कि वह ताई को पसंद करता था , लेकिन ताई का बार बार टोकना उसे जरा भी पसंद नहीं था। इस बारे में कई बार झगड़ा भी हो जाया करता था। अनुज ने पुलिस को बताया कि वह रोज रोज की चिक चिक से परेशान था और मौका तलाश रहा था। दस दिसम्बर को विवाद हुआ और उसके बाद ग्यारह दिसम्बर को मौका देखकर उसने अपनी ताई की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसने शव को ठिकाने लगाने के लिए श्रृद्धा हत्याकांड वाला तरीका अपनाया।
लाश को कई टुकड़ों मं काटा और जंगल में फेंक आया। फिलहाल पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच कर रही है। डीसीपी नोर्थ परिस देशमुख ने कहा कि हर एंगल से इस केस की जांच पड़ताल की जा रही है। केस वास्तव में भयानक है। पहले इस मामले में मिसिंग दर्ज की गई थी।
- Advertisement -
- Advertisement -