9.1 C
London
Wednesday, March 29, 2023

इन खास नुस्खों से पेट की गैस से मिलेगा छुटकारा, जाने विस्तार से

- Advertisement -
- Advertisement -

आजकल बहुत सी हेल्थ समस्याएं देखने को मिलती है। पेट से जुड़ी अनेक समस्याएं हमें परेशान करती है। कभी कभी खाना खाने के बाद पेट में गैस हो जाती है। पेट की गैस कभी-कभी बहुत ज्यादा तकलीफ देती है। पेट में दर्द भी होने लगता है। इसलिए इस समस्या से छुटकारा पाना जरूरी है। अगर आप भी पेट की गैस से परेशान रहते हैं तो इसके लिए आपको घर पर ही कुछ आसान नुस्खे अपनाने चाहिए। आज हम आपको बहुत ही आसान उपाय बताएंगे। अगर आप इन्हें रोजाना करते हैं तो आपको पेट की गैस नहीं होगी। इससे आपको गैस में काफी हद तक आराम मिलेगा।

अगर आपको पेट में गैस की समस्या रहती है तो इसके लिए आप पुदीने का शरबत बनाकर पीएं। पुदीने का शरबत बनाकर पीने से पेट की गैस में काफी हद तक आराम मिलता है। इसके अलावा अदरक का सेवन गुड़ के साथ करने से भी पेट की गैस दूर होती है। एक कप गुनगुने पानी में एक छोटी चम्मच अजवाइन, चुटकी भर काला नमक और चुटकी भर भुनी हुई हींग डालकर उसका सेवन करने से पेट की गैस दूर होती है। अगर आप सुबह शाम इस ड्रिंक का सेवन करते हैं तो इससे पेट की गैस और अपच जैसी समस्या दूर होती है। आप भी इन खास उपायों को जरूर अपनाएं। इससे आपको फायदा होगा।

  दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे लाइक करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here