8.7 C
London
Friday, March 24, 2023

पुलिस प्रशासन की नाकामी खुलकर सामने आई हैं। पुलिस ने मनमर्जी से मुकदमें दर्ज कर मामले को और अधिक तूल देने का काम किया- अभिषेक मटोरिया

- Advertisement -
- Advertisement -

विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी व उनके खिलाफ दर्ज किये गये एक तरफा मुकदमों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को यहां जाट धर्मशाला में जन आक्रोश रैली आयोजित की गई एवं नोहर पुलिस थाने का घेराव किया गया। रैली को बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद के अलावा अनेक हिन्दूवादी संगठनों ने समर्थन किया। इसके अलावा मंगलवार को दोपहर 2 बजे तक नोहर बाजार स्वैच्छिक रूप से बंद रहा। उधर अभिभाषक संघ नोहर ने क्षेत्र में बिगड़ रही कानून व्यवस्था के विरोध में न्यायलय में केवल उपस्थिति दर्ज कराई कार्य नही किया। जन आक्रोश रैली में कस्बें के अलावा ग्रामीण क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जाट धर्मशाला में रैली के उपरांत पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया के नेतृत्व में जाट धर्मशाला से पुलिस थाना तक रौष मार्च निकाला गया।

नोहर की जाट धर्मशाला में मोजूद विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता

कार्यकर्ताओं ने सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके उपरांत नोहर पुलिस थाना का घेराव किया गया व पुलिस थाना के आगे सभा भी आयोजित की गई। इस मौके पर सम्पूर्ण मामले की न्यायिक जांच करवाने व दर्ज किये गये झूठे मुकदमों को वापिस लेने की मांग एक स्वर में की गई। इस मौके पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया ने कहा कि पूरे मामले में पुलिस प्रशासन की नाकामी खुलकर सामने आई हैं। पुलिस ने मनमर्जी से मुकदमें दर्ज कर मामले को और अधिक तूल देने का काम किया। कार्यकर्ताओं की जमानत न हो इसके लिये एक लाख के हैसियत प्रमाण पत्र के अलावा बिना वजह की कई शर्ते लगाई गई। और तो और उन्हें हार्डकोर अपराधियों की तरह अलग-अलग थानों व जेलो में रखा गया। मटोरिया ने कहा कि अन्याय किसी भी सूरत में सहन नही होगा। चूरू सांसद राहुल कस्वां ने कहा कि पूरा भारत कांग्रेस मुक्त हो रहा हैं। राजस्थान भी वर्ष 2023 में कांग्रेस मुक्त हो जाएगा। सरकार की मनमानी व तानाशाही सहन नही कि जाएगी। पूरे मामले में पुलिस प्रशासन पूरी तरह फेल रहा हैं। पुलिस के उच्च अधिकारियों ने पार्टी के प्रवक्ता के रूप में काम किया।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ता

 

इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप व भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्रोई ने आरोप लगाया कि सरकार के दबाव में मामले में एक तरफा कार्रवाई हुई हैं। मगर ये जनता की ताकत हैं जो अन्याय सहन नही करेगी। सभा में ही डॉ. रामप्रताप ने पुलिस अधिकारियों से कड़े सवाल-जबाव किये। रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के स्वतंत्र निदेशक काशीराम गोदारा व पूर्व जिलाध्यक्ष रामकृष्ण भाकर ने आरोप लगाया कि घटना के दिन मुकदमा दर्ज करा रहे कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्र में जातिवाद का जहर घोला जा रहा हैं। कांग्रेस की फूट डालो राज करो की नीति दशकों से चली आ रही हैं। जनता सब देख रही हैं। आने वाला समय बदलाव का होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं पर किसी प्रकार का अन्याय नही होने देगें। इस मौके पर भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल, पूर्व प्रधान अमरसिंह पूनिया, विश्व हिन्दू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष सतवीर सहारण, मंत्री दलीप सोनी, विश्व हिन्दू परिषद के प्रांतीय सह संयोजक आशीष पारीक, बजरंग दल के राकेश जोशी, राजेश जोशी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बसंत तिवाड़ी, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रमेश बैनीवाल, कृष्ण गेदर, नंदलाल वर्मा, विहिप के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र स्वामी, मंहत गोपालनाथ, राजेन्द्र सिहाग, ओमप्रकाश, पार्षद छोटू सेवग, चरणसिंह, एडवोकेट दिनेश भाटी, राकेश भारती, मोहन डाबी, सुशील जोशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे l

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here