हिमांचल प्रदेश के पूर्व दिवंगत मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह को उदयपुर कोर्ट ने उनकी पत्नी सुदर्शना सिंह चूंडावत द्वारा दर्ज मामले में समन जारी किया है। हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस विधायक और बुशहर-शिमला राजघराने के सदस्य विक्रमादित्य सिंह सहित उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ समन जारी हुआ है। विक्रमादित्य सिंह सहित उनकी मां प्रतिभा सिंह, बहन अपराजिता तथा बहनोई अंगद सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा के मामले में वारंट जारी किया गया है।
कोर्ट ने सभी आरोपियों को बुधवार को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-2 के समक्ष पेश होने के आदेश दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार मेवाड़ में राजसमंद के आमेट रियासत की राजकुमारी सुदर्शना सिंह चूण्डावत ने अपने पति विक्रमादित्य सिंह, सास प्रतिभा सिंह, ननद अपराजिता सिंह तथा बहनोई अंगद सिंह के खिलाफ डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट की धारा 12 के तहत शिकायत दी थी। अदालत में 17 अक्टूबर 2022 को वाद पेश किया गया था। जिसमें अदालत ने चारों ही आरोपित को पूर्व में 17 नवम्बर को पेश होने के लिए जमानती वारंट पेश किए थे। उस तिथि पर पेश नहीं होने पर अदालत ने चारों आरोपितों के खिलाफ समन जारी करते हुए 14 दिसम्बर को पेश होने को कहा है।