8.7 C
London
Friday, March 24, 2023

कार्तिक आर्यन के साथ आशिकी 3 के लीए अभिनेत्री के तौर पे एक नया चेहरा होगा

- Advertisement -
- Advertisement -

फिल्म भूला भुलैया 2 की सफलता के बाद कार्तिक आर्यन स्टारर बुलंदियों पर है। कार्तिक के पास कई फिल्में हैं। कुछ दिन पहले ही इस बात की घोषणा हुई थी कि कार्तिक आर्यन आशिकी 3 में काम करने जा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु ने किया है।

आशिकी 3 की घोषणा के साथ ही हर कोई यह जानने को उत्सुक है कि कार्तिक के साथ कौन सी हीरोइन काम करेगी। इससे पहले दीपिका पादुकोण और जेनिफर विंगेट के नामों की चर्चा थी। लेकिन अब खबरें हैं कि कार्तिक के अपोजिट हीरोइन के तौर पर एक नए चेहरे की तलाश की जा रही है
निर्माता मुकेश भट्ट आशिकी 3 के लिए कार्तिक के साथ एक नए चेहरे को लॉन्च करने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस के लिए कास्टिंग भी शुरू हो चुकी है। आशिकी 3 के बारे में बात करते हुए कार्तिक आर्य ने कहा कि आशिकी कुछ वैसी ही है जिसे देखते हुए मैं बड़ा हुआ हूं। आशिकी 3 में काम करना मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है।
मैं पहले से ही अनुराग बसु का फैन हूं।
गौरतलब है कि आशिकी 1990 में रिलीज हुई थी जिसमें राहुल रॉय और अनु अग्रवाल मुख्य भूमिका में नजर आए थे। उसके बाद 2013 में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी मोहित सूरी द्वारा निर्देशित आशिकी 2 में नजर आई थी। अब देखना यह होगा कि आशिकी 3 में कार्तिक आर्यन के साथ किस एक्ट्रेस की जोड़ी बनती है।
- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here