10.9 C
London
Thursday, March 30, 2023

शिक्षा विभाग ने घोषित किया जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का टाइम टेबल छात्रों के पैसे से होगा आयोजन, 6 नवंबर से शुरू होंगी प्रतियोगिताएं

- Advertisement -
- Advertisement -

सफरनामा न्यूज जयपुर

माध्यमिक शिक्षा विभाग निदेशालय की ओर से राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का खेल कैलेंडर जारी करने के बाद आखिर अब जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का टाइम टेबल घोषित कर दिया गया है। जिसके अनुसार, 6 नवंबर से जिला स्तर पर प्रतियोगिताएं शुरू होंगी। जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक मुख्यालय की ओर से जारी खेल कैलेंडर के अनुसार प्रतियोगिताएं 4 समूह में होंगी।

 

शिक्षा विभाग की ओर से 49 खेलों का जिला स्तरीय खेल कैलेंडर जारी किया गया है। प्रतियोगिताएं 6 नंबर से यह शुरू होंगी, लेकिन कैसे होंगी, इसके लिए बजट का कोई प्रावधान नहीं किया है। सरकार से कोई बजट नहीं मिला है। मजबूरन आयोजकों को छात्र-छात्राओं के जमा क्रीड़ा शुल्क में से रुपए खर्च इस प्रतियोगिता को करवाना पड़ेगा।

 

शिक्षा विभाग ने अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की 66वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता 6 नवंबर से शुरू होगी। ये प्रतियोगिता चार चरणों में होगी। प्रथम चरण की प्रतियोगिता 6 से 9 नवंबर को होगी। दूसरे चरण की प्रतियोगिता 10 से 13 नवंबर को होगी। तीसरे चरण की प्रतियोगिता 14 से 17 नवंबर को और चौथे चरण की प्रतियोगिता 2 से 5 दिसंबर तक होगी। इसके लिए आयोजन स्थल भी निर्धारित कर दिए हैं, लेकिन इसके लिए सरकार ने बजट नहीं दिया है, जबकि एक प्रतियोगिता को करवाने के लिए औसत पांच हजार रुपए खर्च होंगे। ऐसे में अब आयोजक क्रीड़ा शुल्क में से ही इस प्रतियोगिता को संपन्न करवाने में जुटे हैं। इसके लिए अब एक-दो दिन में जिला शिक्षा अधिकारी ऑफिस से आदेश भी निकाल दिए जाएंगे। शारीरिक शिक्षा उपजिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सरकार से तो कोई बजट नहीं मिला है, लेकिन कोशिश होगी कि कम से कम खर्चे में ये प्रतियोगिता हो जाए। इसके बावजूद इस साल 49 प्रतियोगिता का आयोजन होने से 8 से 10 लाख रुपए खर्च होने की संभावना जताई जा रही है।

 

किस समूह में कौनसी प्रतियोगिता होगी

 

 

प्रथम समूह में फुटबॉल, टेनिस क्रिकेट, जिम्नास्टिक, बाल बैडमिंटन, हैंडबाल, सॉफ्टबाल, हॉकी, नेटबाल, जूडो, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग, तैराकी, वॉलीबाल, कुश्ती, कूडो और शतरंज आदि प्रतियोगिताएं होंगी। दूसरे समूह में तीरंदाजी, बैडमिंटन, बॉस्केटबाल, क्रिकेट, लॉनटेनिस, टेबल टेनिस, टग ऑफ-वार, मलखंभ, खो खो, रॉल बाल, आस्थे-दा-अखाड़ा, वुशू, सेपक टकरा, सुपर सेवन क्रिकेट, साइकिलिंग, कबड्डी की प्रतियोगिताएं होगी, जबकि तीसरे समूह में कर्राटे, शूटिंग बाल, टेनिस बाल क्रिकेट, थ्रो-बाल, टेनिस वालीबॉल, स्पीड बाल, राइफल शूटिंग, कैरम, पावर लिफ्टिंग, वैट लिफ्टिंग, रोलर स्केटिंग, स्कॉय, योगा, रग्बी फुटबाल, लगौरी, साइकिलिंग ट्रैक आदि पट्टी प्रतियोगिताएं होंगी। चौथे समूह एथलेटिक्स के खेल होंगे।

पारंपरिक खेल भी होंगे इस बार खेल प्रतियोगिताओं में 48 खेलों में पारंपरिक खेल भी होंगे। जिसमें रस्साकशी, योगा, लगोरी, शतरंज, कैरम तो छात्राओं के लिए कुश्ती, राइफल शूटिंग व बॉक्सिंग आदि खेल होंगे।

5 हजार रुपए एक प्रतियोगिता पर खर्च होंगे

 

उप जिला शिशाधिकारी ( शारीरिक शिक्षा) रामप्रसाद मीना ने बताया कि इस बार प्रतियोगिता में 49 गेम शामिल किए हैं। इसमें हजारों खिलाड़ी खेलेंगे। इसलिए खर्चा भी ज्यादा आएगा। एवरेज पांच हजार एक प्रतियोगिता में खर्च होंगे। छात्र-छात्राओं की 17 और 19 आयुवर्ग में ये प्रतियोगिताएं होने से खर्चा बढ़ भी सकता है।

इस प्रतियोगिता के लिए कोई बजट नहीं मिला है। अब क्रीड़ा शुल्क से ही इस प्रतियोगिता को करवाया जाएगा। इसमे भामाशाहों से भी सहयोग लिया जाएगा।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here