आज देशभर में दशहरा का त्योहार मनाया जा रहा है इस दिन शस्त्र पूजा का विशेष महत्व है
कंगना रनौत इन दिनों मुंबई में अपने घर पर विजय दशमी मना रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ जवानों के साथ घर पर ‘शास्त्र पूजा’ की तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में कंगना टेबल पर रखी कुछ राइफलों की पूजा करती नजर आ रही हैं।

आयुध पूजा में अस्त्र पूजा का क्या महत्व
ऐसा माना जाता है कि असुरों का संहार करने के लिए देवी दुर्गा द्वारा उपयोग किए गए सभी शस्त्रों और औजारों से उनका उद्देश्य पूरा हुआ था और अब यह उनका सम्मान करने का समय था और उन्हें संबंधित देवताओं को वापस लौटना था। इस प्रकार, युद्ध समाप्त होने के बाद, सभी हथियारों की पूजा की गई और तब से लेकर आज तक इस दिन को आयुध पूजा के रूप में मनाया जाता है।