10.9 C
London
Thursday, March 30, 2023

भगवान परशुराम चौक की पूजा-अर्चना व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आधारशीला रखी गई। ब्राह्म्ण समाज के लिये गौरव की बात

- Advertisement -
- Advertisement -

नोहर-

यहां मुख्य बाजार स्थित ब्राह्मण पाठशाला के समीप बनने वाले भगवान परशुराम चौक की बुधवार को विधिवत पूजा-अर्चना व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आधारशीला रखी गई। इस मौके पर कस्बें के अलावा ग्रामीण क्षेत्र से भारी संख्या में विप्र बंधु उपस्थित हुये।

ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष किशोर तिवाड़ी द्वारा भगवान परशुराम चौक की आधारशीला रखी गई। इस मौके पर वक्ताओं ने आज के दिन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि ब्राह्म्ण समाज के लिये यह गौरव की बात हैं कि भगवान परशुराम चौक की आधारशीला रखी गई हैं। वक्ताओं ने कहा कि ब्राह्मण समाज का गौरवशाली इतिहास रहा हैं।

उन्होंने समाज की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि सभी की सामुहिक भागीदारी से समाज को नई दिशा दी जा सकती हैं। इस मौके पर ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष किशोर तिवाड़ी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सामुहिक सहयोग से समाज को आगे बढ़ाने के लिये निरंतर कार्य जारी रहेगेें। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में महासभा द्वारा अन्य कार्यो के संबंध में भी विस्तृत रूपरेखा तैयार कि जाएगी।

तिवाड़ी ने कहा कि उनका प्रयास हैं ब्राह्मण महासभा को और अधिक गतिशील बनाकर समाज में निरंतर रचनात्मक कार्य करवाये जाये। इस मौके पर ब्राह्मण महासभा के पूर्व अध्यक्ष सुरेश पांडिया ने इस मौके पर स्व. प्रमोद पांडिया की स्मृति में भगवान परशुराम चौक का निर्माण करवाने की घोषणा की। सुरेश पांडिया ने बताया कि भविष्य में भी उनके द्वारा सहयोग निरंतर जारी रहेगा। इस मौके पर समाज के लोगों द्वारा सुरेश पांडिया का अभिनंदन भी किया गया। इस अवसर पर महासभा के मंत्री प्रदीप पुरोहित, सुरेन्द्र मिश्रा, रामेश्वरलाल शर्मा, छोटू सेवग, हरिकिशन पारीक, जगदीश प्रसाद शर्मा, इन्द्र गौड़, महावीर इन्दोरिया, ओमप्रकाश पारीक, अभिषेक शर्मा, गोपाल तिवाड़ी, ब्राह्मण नवयुवा मंडल के अध्यक्ष संजय महर्षि, चौथमल पारीक, श्रीराम व्यास, एडवोकेट महेश शर्मा, बसंत तिवाड़ी, शशिकांत शर्मा, राजेश जोशी, हनुमान प्रसाद व्यास, महेन्द्र प्रताप शर्मा, जगदीश प्रसाद चौमवाल, सुरेन्द्र पारीक, सुरेन्द्र जोशी, महावीर तिवाड़ी, विनय जोशी, गोपाल महर्षि, भीम मिश्रा, सुशील शर्मा, रामावतार चौमवाल सहित बड़ी संख्या में विप्र बंधु उपस्थित थे। पंडित सुधीर शास्त्री ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मुख्य बाजार स्थित दुकानों के दुकानदारों ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि चौक के निर्माण से बाजार का सौन्दर्यकरण भी बढ़ेगा।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here