10.9 C
London
Thursday, March 30, 2023

वनपाल समेत मौजूदा 13 भर्तियों में आयु सीमा में दो साल की छूट नहीं कैबिनेट ने दी मंजूरी, 70 हजार पदों की नई भर्तियों पर असर

- Advertisement -
- Advertisement -

कोरोना के कारण 2 साल भर्तियां नहीं हो पाई तो सीएम ने की थी छूट की घोषणा

जयपुर

प्रदेश में बेरोजगारों को अधिकतम आयु सीमा में 2 साल की छूट आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में मिलेगी। प्रक्रियाधीन भर्ती परीक्षाओं में यह छूट लागू नहीं होगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 30 जुलाई को घोषणा की थी कि कोरोना के कारण 2 वर्ष तक प्रतियोगी परीक्षाएं समय पर नहीं हो पाईं, इसलिए आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में अधिकतम आयु सीमा में 2 वर्ष की छूट दी जाएगी। अब कार्मिक विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर उसे कैबिनेट से सर्कुलेशन के जरिए मंजूर करवा लिया है। फाइल अब राज्यपाल के पास गई है। वहां लौटने के बाद कार्मिक विभाग अधिसूचना जारी करेगा। अधिसूचना के बाद जिन भर्ती परीक्षाओं के विज्ञापन जारी होंगे, उनमें यह छूट लागू होगी। क्योंकि पूर्व में ईडब्ल्यूएस श्रेणी लागू करने का फैसला प्रक्रियाधीन भर्तियों से करने पर काफी विवाद खड़े हुए थे। कुछ विभागों ने इसे लागू किया, कुछ ने लागू नहीं किया था। इसी से बचने के लिए आयु संबंधी छूट आगामी परीक्षाओं से लागू की जाएगी। मौजूदा 13 बड़ी भर्तियों में यह लाभ नहीं मिलेगा। हालांकि नए पदों के लिए चल रहे 70 हजार पदों पर इस फैसले का असर आएगा।

अभी भर्तियों में अधिकतम उम्र 40 साल
एससी, एसटी, ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस के पुरुषों को 5 और महिलाओं को 10 साल की छूट दी जाती है। सामान्य वर्ग की महिलाओं को 5 साल की छूट देय है। एकल महिलाओं के लिए आयु सीमा नहीं है। कोई भर्ती तीन या इससे अधिक साल बाद निकलती है तो भी अधिकतम आयु सीमा में 3 साल की छूट दी जाती है। गहलोत सरकार ने मौजूदा कार्यकाल में 1,31,363 पदों पर नियुक्तियां दी हैं। तथा बजट में 1 लाख अतिरिक्त नौकरियों का ऐलान किया है।

इन भर्तियों में मिलेगी छूट

भर्ती पद तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 46500 समान पात्रता परीक्षा 15000 कंप्यूनिटी हैल्थ ऑफिसर 3531 सहायक रेडियोग्राफर भर्ती 883 लैब टेक्नीशियन भर्ती 1269 नर्स ग्रेड टू 1250 एएनएम 1155 प्रोग्रामर भर्ती 141 सूचना सहायक भर्ती फार्मासिस्ट भर्ती 2734 फार्मासिस्ट भर्ती 2000 से अधिक आरएएस भर्ती 574 संभावित

इन्हें नहीं मिलेगा लाभ… सबसे अधिक भर्तियां शिक्षा विभाग से जुड़ी.9760 पद वरिष्ठ अध्यापक भर्ती के

कुछ नई भर्तियों के सेवा नियम बाकी

सरकार ने बजट में कुछ नई भर्तियों का भी प्रावधान किया है। इनके सेवा नियम अभी बनने हैं। इसलिए आयु सीमा में छूट का फायदा जिन भर्तियों में मिलेगा, उनमें समय लग सकता है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here