5 C
London
Tuesday, March 28, 2023

आज से होगा ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण ओलिंपिक का आगाज, छोरे क्रिकेट में सर्वाधिक, तो छोरियां खो-खो में

- Advertisement -
- Advertisement -

https://safarnama.news हनुमानगढ़

16,644 खिलाड़ियों में से 5268 कबड्डी में दिखाएंगे दम

राजीव गांधी ग्रामीण ओलिंपिक खेल के तहत ग्राम पंचायत स्तरीय आयोजन के बाद अब ब्लॉक स्तरीय आयोजन 12 सितंबर से शुरू होंगे। रविवार को जिले भर में खिलाड़ी विभिन्न खेल ग्राउंड पर प्रैक्टिस करते नजर आए। खास बात ये है कि ब्लॉक स्तरीय आयोजन में हिस्सा लेने वाले 16, 644 खिलाड़ियों में से सर्वाधिक 5268 खिलाड़ी कबड्डी में हिस्सा लेंगे। इसके बाद 4368 खिलाड़ी टेनिस बॉल क्रिकेट में और 3024 खिलाड़ी खो खो में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा वॉलीबॉल में 1528 शूटिंग वॉलीबॉल में 1328 और हॉकी में सबसे कम 1128 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

वहीं नोहर ब्लॉक में सर्वाधिक 2872 खिलाड़ी हिस्सा लें

रहे हैं। उसके बाद पीलीबंगा में 2760 और भादरा में 2710 खिलाड़ी और सबसे कम 1698 संगरिया तहसील में खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। सभी छह खेलों को शामिल करते हुए 1454 टीमें बनाई गई है। इसमें

सर्वाधिक 439 टीमें कबड्डी में,

312 टीमें टेनिस बॉल क्रिकेट में

252 खो-खो में बनाई गई है।

इसके अलावा वॉलीबॉल में 191,

शूटिंग वॉलीबॉल में 166 और

हॉकी की कुल 94 टीमें बनाई गई हैं।

गौरतलब है कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों में जो 6 खेल शामिल हैं उनमें बालक और बालिका दोनों वर्ग में कबड्डी, वॉलीबॉल, टेनिस बॉल क्रिकेट एवं हॉकी है। वहीं खो-खो केवल बालिका वर्ग और शूटिंग वॉलीबॉल केवल बालक वर्ग के लिए रखा गया है।

जिला खेल अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय आयोजन में 16,644 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। वहीं विभिन्न खेलों को लेकर 1454 टीमें बनाई गई हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए सीईओ जिला परिषद अशोक असीजा को हनुमानगढ़ ब्लॉक, एडीएम प्रतिभा देवटिया को पीलीबंगा, डीआईजी स्टांप कैलाशचंद्र शर्मा को नोहर, राजस्व अपील अधिकारी करतार सिंह

पूनियां को संगरिया, डीएसओ राकेश न्यौल को रावतसर, उपवन संरक्षक करण सिंह काजला को भादरा और जिला कोषाधिकारी सुनील ढाका को टिब्बी ब्लॉक का नोडल अधिकारी लगाया गया है। कलेक्टर नथमल डिडेल ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय आयोजन 12 से 15 सितंबर तक सभी ब्लॉक मुख्यालय पर समारोह पूर्वक आयोजित किए जाएंगे।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here