5.7 C
London
Monday, March 27, 2023

रक्षापर्व पर समाधान; राशि के अनुसार समय चुनें और राखी बंधवाएं… सब मंगल ही मंगल

- Advertisement -
- Advertisement -

 

रक्षाबंधन का पर्व सावन मास की पूर्णिमा गुरुवार को ही मनाया जाएगा। इस बार रक्षाबंधन के दिन 11 अगस्त को दिनभर भद्रा का साया रहेगा, जिसकी वजह से रात 8.52 से 9.48 बजे तक ही बहनें अपने भाइयों को राखी बांध पाएंगी। अतिआवश्यकता में रक्षा सूत्र भद्रा पुच्छ काल में शाम 5.07 बजे से 6.19 बजे तक भी राखी बांधी जा सकती है। शास्त्रों में भद्रा के पुच्छ काल को भी शुभ समय माना गया है।
इस बार रक्षाबंधन राशियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण रहेगा। ज्योतिषियों ने 12 राशियों को शुभ मुहूर्त के दो पैकेज में बांटा है, जिसमें बताया गया है कि किस राशि के व्यक्ति को कौनसे मुहूर्त में राखी बंधवानी चाहिए। साथ ही किस राशि के लिए कौनसे रंग की राखी बेहतर रहने वाली है। पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि मेष, वृश्चिक, धनु, मीन, सिंह व कर्क राशि वालों को रात 8.52 से 9.11 बजे तक राखी बंधवाना शुभ रहेगा। वृषभ, तुला, कन्या, मिथुन, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए रात 9.16 से 9.31 तक का समय श्रेष्ठ रहेगा। रक्षा बंधन के दिन गुरु मीन राशि में वक्री रहेगा।
किस राशि के लोगों को कौनसे रंग की राखी बांधना श्रेष्ठ फलदायी
म‌ेष | भाई के हाथों में लाल रंग की राखी बांधे। ऐसा करने से उसके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
वृष | जीवन में शांति की आवश्यकता नजर आ रही है इसलिए अपने भाई के हाथों में सफेद रंग की राखी बांधे।
मिथुन | हरे रंग की ही राखी का चुनाव करें। हरे रंग की राखी बांधने से भाई के जीवन में संकटों का विनाश होगा।
कर्क | कर्क राशि के जातकों को पीले या फिर सफेद रंग की राखी बांधना शुभ माना गया है। इस रंग की राखी बांधने से उनके जीवन में सुख-शांति का वास होगा।
सिंह | लाल या पीले रंग की राखी बांधने से उसके जीवन में चल रही समस्या का अंत होगा और नए अवसर प्राप्त होंगे।
कन्या | नारंगी रंग की राखी सर्वश्रेष्ठ रहेगी। इस रंग की राखी बांधने से भाई के जीवन में साहस और उत्साह का संचार होगा।
तुला | भाई के लिए सफेद रंग की राखी का ही चुनाव करें। भाई को दूध से बनी सफेद मिठाई ही खिलाएं।
वृश्चिक | इस राशि के जातकों को उनकी बहनें गुलाबी या फिर लाल रंग की राखी बांधें तो यह उनके लिए काफी शुभकारी साबित होगा।
धनु | सुनहरे या फिर पीले रंग की राखी बांधें। साथ ही पीले रंग की ही मिठाई भी खिलाएं। ऐसा करने से भाई के जीवन में धन-संपत्ति बढ़ेगी।
मकर | भाई के हाथों में नीले रंग की रखी बांधे। ऐसा करने से भाई के जीवन की सारी बाधाओं का नाश होगा।
कुंभ | भाई के लिए नीले रंग की ही राखी खरीदें। इस रंग की राखी बांधने से आपके भाई के जीवन में शुभ घड़ी आएगी।
मीन | पीले या सुनहरे रंग की राखी बांधना शुभ माना गया है। ऐसा करने से उसके जीवन में शांति का वास होगा। लक्ष्मी की कृपा भी होगी।
राखी बांधने के लिए मिलेंगे 2 घंटे 8 मिनट
बंशीधर ज्योतिष पंचांग के ज्योतिषाचार्य दामोदर प्रसाद शर्मा ने बताया कि रक्षाबंधन चतुर्दशी युक्त पूर्णिमा में 11 अगस्त की रात को ही मनाया जाएगा। रक्षा बंधन का पर्व अपराह्न व्यापी व प्रदोष व्यापिनी भद्रा रहित पूर्णिमा में मनाने का विधान है। 11 अगस्त को सुबह 10.39 से पूर्णिमा शुरू हो जाएगी, जो 12 अगस्त सुबह 7.06 बजे तक रहेगी। भद्रा काल गुरुवार सुबह 10.39 से रात 8.52 तक रहेगा। शास्त्रों में कहा गया है कि पूर्णिमा सूर्योदय से ढाई घंटे तक रहे तो ही उदयकालीन पूर्णिमा में यह पर्व मनाया जा सकता है। शुक्रवार को पूर्णिमा सूर्योदय से 1 घंटे 6 मिनट ही रहेगी। इसीलिए गुरुवार 11 अगस्त को ही रक्षा बंधन पर्व मनाया जाएगा। राखी का श्रेष्ठ मुहूर्त रात 8.52 से 9.15 तक सर्वश्रेष्ठ रहेगा। चौघड़िया के हिसाब से रात 8.52 से 9.48 तक चर में राखी बांधी जा सकती है।
- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here