प्रदीप शर्मा बेधड़क
नोहर न्यूज़
जबरासर (नोहर ) गांव में एक युवक व युवती ने डिग्गी में कूदकर आत्म हत्या कर ली। आत्म हत्या करने वाले युवक व युवती परिवार में आपस में भाई-बहिन थे। पुलिस ने मोबाईल लोकेशन के आधार पर दोनों की जानकारी ली। दोनों की मोबाईल लोकेशन जबरासर गांव से करीब एक किलोमीटर दूर मिली।
डिग्गी में कूदने से पहले कमर को चुन्नी से बांधा है, वहीं युवती को कवर करते हुए युवक के हाथ बंधे मिले हैं। घटना क्षेत्र के गांव जबरासर की हैं। दोनों रिश्ते में चचेरे भाई-बहिन है। पुलिस ने शनिवार शाम करीब 5 बजे शव निकाल कर परिजनों को सौंप दिया। मोबाइल लोकेशन के आधार पर खुईयां पुलिस ने दोनों को ढूंढ निकाला।

ग्रामीणों की मदद से दोनों के शव को डिग्गी से बाहर निकाला गया। जिसके बाद शव का पोस्टमाटर्म करवाकर शव परिवारजनों को सोंप दिये। पुलिस ने बताया कि जबरासर निवासी 23 वर्षीय रामकुमार पुत्र देवीलाल मेघवाल व 18 वर्षीय पूजा पुत्री चानणराम मेघवाल ने जबरासर से एक किलोमीटर दूर एक खेत में बनी पानी की डिग्गी में कूद कर आत्म हत्या करली। दोनों के शव आपस में एक-दूसरे से बंधे हुये थे। दोनों के मकान भी पास-पास हैं। बताया जाता हैं कि दोनो मृतक चाचा-ताऊ के रिश्ते में भाई-बहिन थे। पुलिस ने बताया कि दोनों के आत्म हत्या के कारणों की पुख्ता जानकारी नही मिल पाई हैं। परिजनों को इस बात की जानकारी होने पर समझाइश भी की थी। फिलहाल पुलिस बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही हैं। सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया हैं। वहीं शुरुआती जांच में पुलिस इसे प्रेम-प्रसंग का मामला मान रही है।
Good post. I certainly appreciate this website. Continue the good work!