8.7 C
London
Friday, March 24, 2023

महिला ने एक साथ 3 बच्चों को दिया जन्म, 1 बेटा और 2 बेटियां, चारों स्वस्थ

- Advertisement -
- Advertisement -

हनुमानगढ जिला अस्पताल में शुक्रवार सुबह एक महिला ने सिजेरियन डिलीवरी में एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया।

हनुमानगढ-

जिला अस्पताल में शुक्रवार सुबह एक महिला ने सिजेरियन डिलीवरी में एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। इनमें दो लड़कियां व एक लड़का है। तीनों नवजात शिशु व उनकी मां स्वस्थ है। पीएमओ डॉ. मुकेश पोटलिया ने बताया कि रजनी पत्नी साहिब सिंह निवासी रूपनगर टाउन को पहली बार में ही एक साथ तीन बच्चों की खुशियां मिलीं। उसकी एक वर्ष पहले ही शादी हुई। गायनी डॉक्टर विनोद नेहरा ने बताया कि 8 माह की गर्भवती रजनी को उसके परिजनों ने 26 जुलाई को भर्ती करवाया।

 

 

शुक्रवार सुबह प्रीमेच्योर सिजेरियन डिलीवरी में 10.38 बजे उसने पहले बच्चे को जन्म दिया। 10.39 पर दूसरे और उसके बाद तीसरे बच्चे को जन्म दिया। एक बच्चे का वजन 1.5 किग्रा एवं दो बच्चों का वजन 1.4-1.4 किग्रा है। डिलीवरी करवाने में गायनोकोलॉजिस्ट डॉ. विनोद नेहरा, ऐनेस्थिसिया डॉ. भजनलाल, पीडियाट्रिशियन डॉ. वेदपाल बिजारणियां, नर्स अमृतपाल, संदीप शर्मा व दुलीचंद शामिल थे।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here