5.7 C
London
Monday, March 27, 2023

नोहर फिडर के किसानों का आठवें दिन आमरन अनशन समाप्त,धरना जारी फेफाना.

- Advertisement -
- Advertisement -

फेफाना.

चक 7 जेएसएन में नोहर फीडर में चार सीपी हेड से 332 क्यूसेक पानी प्रवाह करने की मांग को लेकर संयुक्त किसान संघर्ष समिति कि बैनर तले चल रहा आमरन अनशन आठवें दिन जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों की सकारात्मक वार्ता के बाद समाप्त कर दिया गया। शुक्रवार को विधायक अमित चाचाण,एसडीएम श्वेता कोचर,

हनुमानगढ़ एसई शिव चरण,नोहर एसई देवीसिंह,उप तहसीलदार हनुमान सिंह,एक्सईएन दीपक कुमार पंवार,गिरदावर जगदीश भाकर,जईएन अमर सिंह,सहित अधिकारी व जनप्रतिनिधि पहुंचें ओर किसानों से वार्ता की। विधायक अमित चाचाण ने बताया कि नोहर फीडर में पूरे पानी की मांग को लेकर प्रदेश के सिंचाई मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवा से विस्तारपूर्वक वार्ता हो गई है। किसानों की समस्या का हल शीघ्र होगा। एसई शिव चरण ने संयुक्त किसान संघर्ष समिति के मांग पत्र पर बिंदुवार चर्चा करते हुए बताया कि नहराना हेड से चार सीपी हेड तक 332 क्यू.पानी एक ही नहर में प्रवाह करने के लिए हरियाणा में 27 किमी लंबी नोहर फीडर नहर की चौड़ाई बढ़ाने की मांग प्रमुख थी। जिसके लिए विभाग द्वारा सरकार को लिखे गए पत्र पर नहराना से चार सीपी हेड तक नहर की फिजिबिलिटी चेक करने के लिए किसान गोपीराम स्वामी,रमेश घणघस व संयुक्त किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष रामकुमार सहारण(जसाना)को शामिल कर विभागीय कमेटी गठित की गई हैं। मल्लेका माइनर को बरवाली से साइफन द्वारा जोडऩे की कमेटी जांच करेगी। पानी चोरी रोकने के लिए दोनों राज्यों की संयुक्त फोर्स व अधिकारियों की टीम गठित के लिए जिला कलेक्टर द्वारा हरियाणा चीफ को पत्राचार कर दिया गया हैं। चार सीपी हेड पर स्थाई कर्मचारी की नियुक्ति कर दी जो नोहर फीडर में प्रवाह होने वाले पानी का लेखा-जोखा रखेगा ओर गेट की रिपोर्ट विभाग को देगा। खिनानियां-जसाना वितरिका के किनारे क्षति पहुंचा रहे पेड़ कटवाने का विभाग ने टैंडर कर दिए। एक माह में काम शुरू हो जाएगा। अन्य बिंदुओं ओर समस्याओं पर केंद्र व राज्य सरकार सकारात्मक कार्य कर रही हैं।

इसके अलावा नोहर फिडर की 25 किमी हरियाणा में 2 पोकलेन की सहायता से साफ सफाई का काम शुरू करवा दिया है।

वार्ता के बाद आठ दिन से आमरन अनशन पर बैठे किसान सुभाष जाखड़,भानीराम ज्याणी,जयसिंह महिया,रमेश बामणिया,रोहिताश सहारण सहित किसानों को जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने जूस पिलाकर आमरन अनशन समाप्त करवाया। वहीं धरना 27 वें दिन भी जारी रहा। वार्ता में पूर्व प्रधान अमर सिंह पूनियां,समिति अध्यक्ष रामकुमार सहारण,गोपीराम स्वामी,रमेश घणघस, सरजीत सहारण, राजकुमार जाखड़,

विक्रम डुडी, ओमप्रकाश गोदारा,सोहनलाल घणघस

जगदीश डुडी, जसवंत डुडी,भूप दुगेसर, मंगतुराम डुडी, प्रताप पूनिया,दुलीचंद दुगेसर,कृष्ण छिंपा, दाताराम बेनिवाल, आत्मा राम सिहाग, रामकुमार छिंपा, महावीर, बंशीलाल तंवर,यशपाल महला, मनीराम गढ़वाल,शेर सिंह जाखड़,सतपाल ज्याणी, मदन ज्याणी, चुन्नीलाल ज्याणी, सुनील बिजारणियां, संदीप गोदारा, रामजीलाल ज्याणी, सुनिल सिहाग, पृथ्वी ज्याणी, भूपसिंह गोदारा, बलवीर ज्याणी, सज्जन गोदारा, रमेश गोदारा, देवीलाल ज्याणी,कालु ज्याणी सहित किसान वार्ता में मौजूद थे।

 

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here