9.1 C
London
Wednesday, March 29, 2023

देखने वालों की रूह कांप गई: हादसे से पहले 10 मिनट के लिए रुकी थी बस, आगे खड़ी थी मौत मध्यप्रदेश के धार जिले में मौत का मंजर जिस किसी ने भी देखा उसकी रूह कांप गई। यहां एक बस 25 फीट नीचे नर्मदा नदी में समा गई। हादसे में बस सवार 15 लोगों की मौत हो गई। 

- Advertisement -
- Advertisement -

मध्यप्रदेश के धार जिले में इंदौर-खरगोन के बीच सोमवार सुबह हुए भीषण हादसे में 13 लोगों की जान चली गई। महाराष्ट्र डिपो की बस इंदौर से पुणे (अमलनेर) जा रही थी। इसी दौरान खलघाट के पास बस अनियंत्रित हो गई और रेलिंग तोड़ते हुए उफनती नर्मदा नदी में जा समाई।

हादसे से करीब आधे घंटे पहले का CCTV फुटेज दैनिक भास्कर को मिला है, जिसमें इंदौर से निकली बस हादसे वाली जगह से 5 किमी पहले मधुबन ढाबे पर रुकती है। यहां से 10 मिनट बाद निकलकर टोल को पार करती हुई ब्रिज तक पहुंचती है। यहां धामनोद में हादसे का शिकार होकर नदी में समा जाती है।

 

स्थानीय लोग मदद के लिए आए आगे

हादसे की जानकारी लगते ही खलघाट के स्थानीय लोगों ने सबसे पहले मदद की। जो फोटो और वीडियो सामने आए हैं, उनमें स्थानीय लोग शवों को खोजते दिखे। कुछ लोग अपनी नाव से शवों बाहर निकाल रहे थे। उधर, इंदौर और धार से NDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए सहायता देने की घोषणा की है। घायलों को 50 हजार रुपए की मदद दी जाएगी। महाराष्ट्र की बस होने की वजह से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को घटना की जानकारी दी।

बताया जाता है कि ओवरटेक करने में बस नंबर MH 40 N 9848 अनियंत्रित हो गई होगी और ब्रिज से नीचे गिर गई। हादसा आगरा – मुंबई (एबी रोड) हाईवे पर हुआ। यह रोड इंदौर से महाराष्ट्र को जोड़ता है। घटनास्थल इंदौर से 80 किलोमीटर दूर है। जिस संजय सेतु पुल से बस गिरी, वो दो जिलों धार और खरगोन की सीमा पर बना है।

फिलहाल 11 शवों की पहचान हुई….

  1. चेतन पिता राम गोपाल जांगिड़ निवासी नांगल कला गोविंदगढ़, जयपुर, राजस्थान
  2. जगन्नाथ पिता हेमराजज जोशी उम्र 70 साल निवासी मल्हारगढ़, उदयपुर, राजस्थान
  3. प्रकाश पिता श्रवण चौधरी उम्र 40 साल निवासी शारदा कॉलोनी अमलनेर, जलगांव, महाराष्ट्र
  4. नीबाजी पिता आनंदा पाटिल उम्र 60 साल निवासी पीलोदा, अमलनेरगां
  5. महिला कमला भाई पति नीबाजी पाटिल उम्र 55 साल निवासी पिलोदा, अमलनेर, जलगांव
  6. चंद्रकांत पिता एकनाथ पाटील उम्र 45 साल निवासी अमलनेर जलगांव
  7. अरवा पति मुर्तजा बोरा उम्र 27 साल निवासी मूर्तिजापुर अकोला, महाराष्ट्र
  8. सैफुद्दीन पिता अब्बास निवासी नूरानी नगर, इंदौर
  9. राजू पिता तुलसीराम मोर निवासी रावतभाटा तहसील चित्तौड़गढ़, राजस्थान
  10. अविनाश पिता संजय परदेसी निवासी पाटन सराय जिला अमलनेर, महाराष्ट्र
  11. विशाल पिता सतीश बहरे उम्र 33 साल निवासी विर्देल जिला धुले, महाराष्ट्र
- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here