9 C
London
Saturday, April 1, 2023

ड्यूटी के साथ सरहद पर योग: BSF जवान योग करके सबको दे रहे हैं फिट रहने का मंत्र

- Advertisement -
- Advertisement -

जैसलमेर34 मिनट पहले

जैसलमेर। भारत-पाकिस्तान सरहद पर रेतीले टीलों पर योग का अभ्यास करते BSF के जवान।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा। BSF ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। जैसलमेर की ऐतिहासिक इमारतों पर जवान और अधिकारी योग का अभ्यास कर रहे हैं। सीमा सुरक्षा बल के जवान भारत-पाकिस्तान सरहद के पास रेतीले टीलों पर योग का अभ्यास कर फिट रहने का संदेश दे रहे हैं। हर सीमा चौकी पर जवान और अधिकारी मिलकर योग का अभ्यास कर रहे हैं। और लोगों को संदेश देने के साथ साथ जवानों को योग का महत्व भी बता रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 1 जून के उपलक्ष में योगाभ्यास

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 1 जून के उपलक्ष में सीमा सुरक्षा बल की ओर से ऐतिहासिक इमारतों व भारत-पाकिस्तान सरहद आदि पर योग का अभ्यास किया जा रहा है। सरहद के पास तारबंदी के समीप भी जवान ड्यूटी के दौरान योग का अभ्यास करते हैं। BSF के अधिकारियों और कर्मचारियों की मानसिक व शारीरिक फिटनेस के लिए योग कार्यक्रम किया जा रहा है। इस दौरान भारत पाकिस्तान सरहद पर रेतीले टीलों पर भी योग का अभ्यास किया जा रहा है। योग के अलग-अलग आसनों का लगातार अभ्यास मन को एकाग्रचित और तन को प्रफुल्लित रखने में सहायक सिद्ध हो सकता है। BSF के अधिकारियों व जवानों जिसमें महिला जवान भी शामिल है आदि योग का अभ्यास कार्यक्रम हर रोज कर रहे हैं। भारत पाकिस्तान सरहद पर बनी हर सीमा चौकी के जवान व अधिकारियों को सुबह सुबह योग का अभ्यास करवाया जा रहा है। इसमें शरीर के फिट रहने के साथ साथ मानसिक तौर भी शांति आदि का अभ्यास होता है। बदलते मौसम और विषम परिस्थितियों में ड्यूटी कर रहे जवानों और अधिकारियों को योग करने से बहुत से फायदे भी मिल रहे हैं।

खबरें और भी हैं…

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here