Safarnama.news
राजेश इंदौरा
फेफाना-
प्यारी बहना संस्था फेफाना में दानवीर कप्तान मीनू बेनिवाल (तरकांवाली) हरियाणा द्वारा लगवाए गए 10 केवी सोलर सिस्टम का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। आए अतिथियों का आश्रम की महिलाओं द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया गया। संस्था प्रधान सोनू चारण ने बताया कि दानवीर मीनू बेनिवाल ने कुछ समय पहले ही

प्यारी बहना मूर्ति कौर अनाथ आश्रम का अवलोकन किया था। (फाइल फोटो)
प्यारी बहना मूर्ति कौर अनाथ आश्रम का अवलोकन किया था। उस समय बिजली न होने के कारण आश्रम में उपस्थित महिलाओं सहित सभी स्टाफ को भारी परेशानी होती देखी। उसी समय आश्रम में सोलर सिस्टम लगाने की घोषणा की। ओर आश्रम में सोलर सिस्टम स्थापित करवा दिया गया। बुधवार को दानवीर मीनू बेनीवाल की टीम के रणबीर बेनीवाल, हनुमंत सहारण(रावतसर), बंसी सेठ,सरपंच नंदलाल,रणजीत बाना,सुभाष बेनीवाल,रोहिताश,विजय,बलराम कासनियां सहित अतिथियों द्वारा

सामूहिक रूप से स्विच ऑन कर सोलर सिस्टम चालू किया। जिससें पूरा आश्रम रोशन हो गया ओर 24 घंटा बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित हो गई। हनुमंत सहारण ने बताया कि दानवीर कप्तान मीनू बेनीवाल द्वारा राजस्थान में बहुत विकास कार्य करवाए हैं। जिनके लिए कप्तान मीनू बेनीवाल बधाई के पात्र हैं। जमाल सरपंच नंदलाल ने बताया कि आश्रम में सोलर सिस्टम लगवाकर कप्तान ने पुण्य का कार्य किया हैं। जो समाज के लिए अनुकरणिय कार्य हैं। ऐसे दानवीरों को समाज को आवश्यक्ता हैं। संस्था प्रधान सोनू चारण ने शुभारंभ समारोह में आए टीम सहित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि संस्था का दानवीरों के सहयोग से विस्तार हो रहा हैं। ग्रर्मी में यहां बिजली की कमी न आने से रहने वाली महिलाओं के लिए अच्छे वातावरण का पुख्ता इंतजाम हो गया। मंगलवार को आश्रम में हनुमंत सहारण द्वारा रसोई परोसी गई।

जिसमें विभिन्न तरह के पकवान बने। संस्था के प्रधान सोनू चारण, सचिव प्रेम दान, कोषाध्यक्ष मोहनलाल, प्रवक्ता राजेंद्र आर्य,भाल सिंह,व जगदीश ने पधारे सभी अतिथियों का आभार जताया। संस्था द्वारा आए अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किए गए। दानवीर मीनू बेनिवाल के पदाधिकारियों ने हमेशा संस्था मे सहयोग देने का आश्वासन दिया।