हर व्यक्ति अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहता है। वह चाहता है कि उसके घर की सुख समृद्धि बढें। अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए वो जी जान लगाकर मेहनत करता है। लेकिन फिर भी कभी-कभी मेहनत का अच्छा परिणाम नहीं मिलता। घर में सुख समृद्धि बढ़ाने के लिए पौधों की भी अहम भूमिका होती है। कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिनमें देवी-देवताओं का वास होता है। उन्हें अगर आप अपने घर में या फिर आंगन में लगाते हैं तो सुख समृद्धि बढ़ती है। आज हम आपको ऐसे ही एक पौधे के बारे में बताएंगे।
वास्तु शास्त्र के अनुसार हल्दी का पौधा बहुत ही शुभ होता है। इस पौधे को आप अपने घर में या फिर आंगन में लगा सकते हैं। अगर आप इसे अपने घर में लगाते हैं तो इसे सही दिशा में लगाएं। इसे अग्नि कोण में लगाना चाहिए। इससे आपके घर में हमेशा लक्ष्मी का वास रहता है। अगर आप इसे आंगन में लगाते हैं तो आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा बिल्कुल नहीं आती। इसके अलावा पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है। घर का वास्तु दोष भी दूर होता है। इसलिए आप हल्दी के पौधे को अपने घर में जरूर लगाएं।