9.1 C
London
Wednesday, March 29, 2023

मूसेवाला हत्याकांड में सबसे बड़ा खुलासा… 19 साल के अंकित ने छलनी किया था सीना, पुलिस भी हैरान

- Advertisement -
- Advertisement -

मूसेवाला हत्याकांड में सबसे बड़ा खुलासा… 19 साल के अंकित ने छलनी किया था सीना, पुलिस भी हैरान
चंडीगढ़
पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला के मर्डर केस में दिल्ली की स्पेशल पुलिस ने अंकित सेरसा और उसके दोस्त सचिन भिवानी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दिल्ली आईएसबीटी से आरोपियों को पकड़ा। 19 साल के अंकित ने ही मूसेवाला को करीब से गोली मारी थी। पुलिस के अनुसार, अंकित का यह पहला मर्डर है। अंकित राजस्थान में हत्या के प्रयास के दो अन्य जघन्य मामलों में भी शामिल था। लेकिन मर्डर उसने पहली ही बार किया था। अंकित लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है। जानकारी के अनुसार, वह केवल नौवीं पास है।

अंकित सेरसा

 

अंकित सेरसा मूसेवाला की हत्या के बाद आरोपी प्रियव्रत फौजी के साथ उसकी गाड़ी में ही सवार था। पुलिस के अनुसार, दोनों सात जून को गुजरात के कच्छ में छिपे थे। अंकित हरियाणा के सोनीपत के गांव सेरसा का रहने वाला है। अंकित के साथ पकड़ा गया दूसरा आरोपी सचिन भिवानी मूसेवाला मामले के चार शूटरों को पनाह देने के लिए जिम्मेदार था। राजस्थान के चुरू के एक जघन्य मामले में भी सचिन भिवानी वांटेड चल रहा था। सचिन भिवानी राजस्थान में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की सारी गतिविधियों को संभालने वाला मुख्य शख्स था।

आरोपियों से 9 एमएम बोर की एक पिस्टल, 10 कारतूस, 2.30 एमएम बोर की एक पिस्टल, 9 कारतूस बरामद हुए हैं। इसके अलावा पंजाब पुलिस की तीन वर्दी, एक डोंगल और सिम के साथ दो मोबाइल हैंडसेट भी बरामद हुए हैं।

गायक मूसेवाला की हत्या के लिए एके-47 यूपी के बुलंदशहर से खरीदी गई थी। इस हत्याकांड की जांच कर रही एजेंसियों को यह जानकारी पूछताछ के आधार पर मिली है। लॉरेंस ने यूपी के हथियार सप्लायर कुर्बान-इमरान गैंग की जानकारी देते हुए जांच अधिकारियों को बताया है कि उसका गैंग अक्सर इस गैंग से ही हथियार खरीदता रहा है।

पहला ही मर्डर मूसेवाला का… 19 साल का है।

सबसे नजदीक से गोली मारने वाला शूटर अंकित सेरसा ने सिद्धू मूसेवाला को सबसे नजदीक से गोली मारी थी।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here