5.7 C
London
Monday, March 27, 2023

डेढ़ महीने की गर्भवती पत्नी को निकाला घर से बाहर, 7 लाख रुपए और गाड़ी की मांग करने का आरोपनोहर में एक विवाहिता को दहेज के लिए तंग परेशान कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में विवाहिता की सूचना पर पति सहित चार नामजद जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार विवाहिता की शादी को करीब 8 महीने हुए हैं। विवाहिता का पति सरकारी अध्यापक है।

- Advertisement -
- Advertisement -

नोहर में एक विवाहिता को दहेज के लिए तंग परेशान कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में विवाहिता की सूचना पर पति सहित चार नामजद जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार विवाहिता की शादी को करीब 8 महीने हुए हैं। विवाहिता का पति सरकारी अध्यापक है।

8 महीने पहले हुई थी शादी
नोहर पुलिस थाना में नोहर निवासी सुरभि पुत्री भागीरथ ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि उसका विवाह 1 नवंबर 2021 को रोहित पुत्र श्यामलाल चौहान वार्ड नंबर 18 भादरा निवासी के साथ हुआ। विवाह से पूर्व सगाई के समय हैसियत के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक सामान, सोने चांदी के जेवरात ,फर्नीचर, नगद रुपए उपहार स्वरूप दिए गए।

कैश और गाड़ी की मांग
शादी के बाद जब वह अपने ससुराल पहुंची तो आरोपी रोहित ने कहा कि वह सरकारी अध्यापक है, उसके पिता ने शादी में 7 लाख रुपये और एक स्विफ्ट डिजायर कार नहीं देकर समाज में उनकी बेज्जती की है। यदि वह अपने पिता से सात लाख रुपए नगदी और एक गाड़ी लेकर आओगे तो ही वह उसे घर में रहने देगा।

2 मार्च को घर से निकालने का आरोप
सुरभि शादी के बाद अपने पीहर आई तब उसने अपने माता-पिता को इस बारे में बताया। जिसके बाद उन्होने ससुराल के लोगों से बात की और वे मान गए। लेकिन कुछ समय पर फिर उन्होने मांग करते हुए सुरभि को परेशान करना शुरू कर दिया। जिसके बाद 2 मार्च को आरोपियों ने सुरभि को घर से निकाल दिया। उस समय महिला डेढ महीने गर्भवती थी। इसके बाद सुरभि के परिजनों ने कई बार पंचायत की लेकिन ससुराल पक्ष के लोग नहीं माने। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here