The Safarnama.News
हनुमानगढ़ जिले की भिरानी पुलिस ने डीएसटी टीम के सहयोग से 2 तस्करों को अफीम और नकदी सहित गिरफ्तार किया है। भिरानी पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पैदल आ रहे दोनों तस्करों को पीछा कर गिरफ्तार किया है। दोनों तस्करों ने अपनी पेंट की जेब में प्लास्टिक की थैलियों में 800 ग्राम अफीम छुपा रखी थी। पुलिस ने आरोपियों से 5 हजार नकदी बरामद की है। पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ NDPS में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी ओमप्रकाश सुथार ने बताया कि एसपी डॉ. अजय सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन फ्लश आउट के तहत अवैध मादक पदार्थों पर कार्रवाई के लिए थाना पुलिस टीम ने भादरा-हिसार-शेरड़ा तिराहे पर नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान शेरड़ा की तरफ से 2 व्यक्ति पैदल आ रहे थे। उन्होंने पुलिस की नाकाबंदी देखी तो वापस मुड़कर भागने लगे। शक होने पर पुलिस ने दोनों का पीछाकर पकड़ा और तलाशी ली तो उनकी जेब में प्लास्टिक की थैली में छुपाई अफीम बरामद हुई। दोनों तस्करों के पास 5 हजार रुपए नकदी भी जब्त हुई। इस पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में दोनों तस्करों की पहचान सुरेश सिंह (33) पुत्र रामकुमार निवासी गुडली पीएस जैतसर (श्रीगंगानगर) और महेंद्र सिंह (30) पुत्र नेनु सिंह निवासी मसूदा (अजमेर) के रूप में हुई। दोनों तस्करों के खिलाफ NDPS एक्ट में मामला दर्ज किया है और जांच गोगामेड़ी थाना प्रभारी अजय कुमार को दी है।