5.7 C
London
Monday, March 27, 2023

8वीं की बच्ची को भगाने विदेश से राजस्थान आया:ऑनलाइन गेम से दोस्ती, इंस्टा पर मॉडल जैसी फोटो लगाकर फंसाया 13 साल की लड़की को एक युवक ने इंस्टाग्राम पर मॉडल जैसी फोटो डालकर अपने जाल में फंसाया। कुछ दिनों बाद युवक को पता चल गया कि लड़की उसके साथ जाने को तैयार है।

- Advertisement -
- Advertisement -

Safarnama.news

जयपुर/दिल्ली/बिहार

13 साल की लड़की को एक युवक ने इंस्टाग्राम पर मॉडल जैसी फोटो डालकर अपने जाल में फंसाया। कुछ दिनों बाद युवक को पता चल गया कि लड़की उसके साथ जाने को तैयार है। फिर क्या था। उसने देर नहीं की। वह कतर से 2587 किलोमीटर का हवाई सफर तय कर 18 जून को दिल्ली पहुंच गया। वहां से राजस्थान आकर दौसा जिले के बांदीकुई में लड़की से मिला, उसका ब्रेन वॉश किया और अपने साथ लेकर चला गया। लेकिन शुक्रवार को वह बिहार के दरभंगा से पकड़ा गया। इसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ।

दरअसल राजस्थान पुलिस ने शुक्रवार को बिहार के दरभंगा से इजराइल नदाफ (25) नामक एक युवक को गिरफ्तार कर लड़की को बरामद किया था। पुलिस ने बताया कि 8वीं क्लास में पढ़ने वाली लड़की 19 जून से लापता थी। उसके परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जब पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि लड़की मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेलती थी। इस पर पुलिस ने फ्री फायर गेम से जुड़ी इंस्टाग्राम आईडी की साइबर सेल से जांच कराई। लड़की गेम के जरिए बार-बार एक खास इंस्टाग्राम आईडी से कनेक्ट हो रही थी।

आईडी इजराइल नदाफ की थी। इस आईडी को ट्रैक किया गया। रिकॉर्ड में पाया कि इंस्टाग्राम आईडी से जुड़ा मोबाइल नंबर खाड़ी देश कतर में वेरिफाई है।

यह आईडी इजराइल नदाफ की थी। इस आईडी को ट्रैक किया गया। रिकॉर्ड में पाया कि इंस्टाग्राम आईडी से जुड़ा मोबाइल नंबर खाड़ी देश कतर में वेरिफाई है। 19 जून को इंस्टाग्राम आईडी भारत में इंटरनेट से जुड़ी। संदिग्ध मोबाइल नंबर को ट्रैक किया तो सामने आया कि दिल्ली से सिम खरीदी गई है।

 

लोकेशन के आधार पर पता चला कि ये नंबर पहले बांदीकुई, फिर दिल्ली और फिर बिहार के सड़क रूट पर एक्टिव रहा। लोकेशन ट्रेस करते हुए पुलिस बिहार के दरभंगा तक पहुंच गई। वहां इजराइल को लड़की के साथ बस स्टैंड से पकड़ लिया गया।

एयरपोर्ट पर सिम बंद हुई तो फर्जी डॉक्यूमेंट ने दूसरी सिम खरीदी

दौसा के SP राजकुमार गुप्ता ने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर नदाफ की सिम बंद हो गई थी। इसके बाद उसने फर्जी डॉक्युमेंट से वहीं एक सिम खरीदी और अपनी इंस्टाग्राम आईडी लॉगिन कर ली। इसके बाद नदाफ दिल्ली से 280 किलोमीटर की दूरी तय कर दौसा आ गया। दौसा से बांदीकुई पहुंचा और 18 जून की रात बांदीकुई स्टेशन पर ही बिताई।

 

इस दौरान पूरी रात इजराइल बांदीकुई स्टेशन से लड़की के संपर्क में रहा। उसका ब्रेन वॉश करता रहा। उसे बहलाता-फुसलाता रहा। आखिर लड़की उसके बहकावे में आ गई। वह घर से निकलकर नदाफ के पास पहुंच गई।

नदाफ उसे पहले दिल्ली ले गया। वहां से बस से अपने साथ नेपाल ले जा रहा था, लेकिन बॉर्डर क्रॉस करने से पहले ही दौसा पुलिस ने इजराइल को बिहार के दरभंगा से दबोच लिया। नदाफ को अब 7 दिन के रिमांड पर लिया गया है।

 

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here