9 C
London
Saturday, April 1, 2023

सरकार के आदेश के बाद Youtube से SYL Song Delete सिद्धू मूसेवाला का विवादित SYL गीत यूट्यूब ने साइट से हटाया, सरकार की शिकायत पर उठाया कदम जानिए सरकार ने क्या दिए आदेश

- Advertisement -
- Advertisement -

सिद्धू मूसेवाला को लेकर फिर बड़ी खबर आई है। यूट्यूब ने हाल में रिलीज उनके विवादित गीत एसवाईएल को साइट से हटा दिया है। दो दिन पहले रिलीज होने के बाद यह गाना विवादों में आ गया था।

बीस घंटे के अंदर इसे डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने देखा था। अब तक इसे दो करोड़ 70 लाख लोग देख चुके थे। यूट्यूब की साइट पर जाने पर इस गाने का वीडियो नहीं खुल रहा है। इसमें लिखा आ रहा है कि भारत सरकार की शिकायत पर इसे भारत में साइट से हटा दिया गया है।

बता दें कि एसवाईएल गाने में सतलुज यमुना लिंक के पानी को लेकर सिद्धू मूसेवाला ने बोल रचे थे। इसमें खालिस्तानी आतंकवादी बलविंदर सिंह जटाणा का नाम भी प्रयोग किया था। इसे लेकर विवाद इतना बढ़ गया था कि इसके जवाब में हरियाणा के गीतकारों ने भी गीत लिखकर रिलीज कर डाले।

यूट्यूब ने साइट पर ये लिखा

यूट्यूब पर सिद्धू मूसेवाला के आधिकारिक चैनल पर इस गीत की वीडियो क्लिक करने पर वीडियो नहीं खुलता है। यूट्यूब की ओर से एक नोट लिखा दिखता है। इसमें लिखा है कि यह सरकारी की ओर से लीगल शिकायत के कारण यह सामग्री इस कंट्री डोमेन में उपलब्ध नहीं है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here