10.9 C
London
Thursday, March 30, 2023
- Advertisement -
- Advertisement -

The safarnama.com

पाकिस्तान की जेल में बंद भाई को भारत लाने की मुहिम छेड़ने वाली दलबीर कौर का शनिवार देर रात निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनका अंतिम संस्कार आज पंजाब के भिखीविंड में होगा।

जासूसी के आरोप में पाकिस्तान की जेल में मारे गए सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर का शनिवार देर रात निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 60 साल की दलबीर कौर का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ है। उनका अंतिम संस्कार आज पंजाब के भिखीविंड में होगा। आपको बता दें कि सरबजीत सिंह को पाकिस्तान की जासूसी के आरोप में सरबजीत सिंह को 1991 में मौत की सजा सुनाई थी। हालांकि 2008 में पाकिस्तान की सरकार ने सरबजीत सिंह को फांसी की सजा देने पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लगा दी थी।

पाकिस्तान की सीमा में घुस गए थे सरबजीत सिंह
रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान में सरबजीत सिंह ने कहा था कि मैं किसान  मेरा बॉडर के पास घर है। मैं गलती से भटक के पाकिस्तान की सीमा में चला आया। इसके बाद भी सरबजीत को जासूसी के आरोप लगाकर पाकिस्तान की जेल में बंद कर दिया गया था और फिर 1991 में फांसी की सजा सुनाया था। हालांकि 2008 में अनिश्चितकाल के लिए फांसी की सजा पर रोक लगा दी गई थी।

भाई को भारत लाने के लिए छेड़ी थी मुहिम

पाकिस्तान की जेल में बंद भाई को भारत लाने के लिए दलबीर कौर ने छेड़ी थी मुहिम

2012 में कैदियों की अदला-बदली की खबर के बाद सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर ने अपने भाई की रिहाई की छेड़ी। इसके बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी सरबजीत सिंह को रिहा करने का अनुरोध किया था। विदेश मंत्रालय ने कहा था कि पाकिस्तान की सरकार सहानभूति और मानवीय आधार पर विचार करते हुए सरबजीत सिंह को रिहा करना चाहिए।

2013 में सरबजीत सिंह की हुई मौत

सरबजीत पर 2016 में मूवी भी बनी जो एक भारतीय हिन्दी सच्ची घटना पर आधारित एक जीवनी फ़िल्म है

सरबजीत सिंह को भारत वापस लाने की मुहिम के बीच पाकिस्तान ने 2013 बताया कि लाहौर की कोट लखपत जेल में

पाकिस्तान की जेल में बंद भाई को भारत लाने की मुहिम छेड़ने वाली दलबीर कौर का शनिवार देर रात निधन हो गया है।

सरबजीत सिंह बंद थे, जहां 6 कैदियों ने उनपर ईंट और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में उनके सिर में गंभीर चोट आई, जिसके बाद उन्हें लाहौर के जिन्ना अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी मौत हो गई है।

लाहौर की कोट लखपत जेल में सरबजीत सिंह बंद थे,

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here